Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बुहाना के सांतोर गांव में नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से लगा रक्तदान शिविर

खबर - सौरभ शर्मा
रक्तदाताओं की प्रेरणा से देश जीतेगा-कोरोना हारेगा
सांतोर के रक्तदान शिविर में हुआ 103 यूनिट संग्रहण
बुहाना:-
उपखंड क्षेत्र के सांतोर गांव में वीर चक्र शहीद हरिराम नवयुवक मंडल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से नायब सूबेदार शहीद हरिराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। शिविर का शुभारंभ एसडीएम सुप्रिया और सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने लिया। शिविर में जयपुर से आई टीम ने रक्त संग्रहण किया। नवयुवक मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह 8बजे से शुरु हुए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। बता दें कि छोटे से गांव सांतोर में ये पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में रक्तदान का अहम योगदान है। रक्तदाताओं की प्रेरणा से कोरोना के खिलाफ देशवासियों की जीत होगी। शिविर के समापन पर नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रक्तदाताओं व कार्यकर्त्ताओं की हौसला आफजाई की।