नवलगढ़। विश्व भारती स्कूल के संचालक निजी शिक्षण संस्थान संघ के सचिव अनिल शर्मा ने वार्ड न 28 के जयादातर क्षेत्र को सेनेटाइज किया ,शर्मा ने बताया की यह पुनीत कार्य दिपक सर्राफ के मार्गदर्शन में नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से किया जा रहा है। गौरतलब रहे कि अनिल शर्मा जब से लॉकडाउन हुआ है तब से तन मन धन से आमजन की सेवा में लगे हुए है इनके प्रयासों से निजी शिक्षण संस्थान संघ के सहयोग से अब तक 400 किट राशन के वितिरत किय जा चुके है बेजुंबान जानवरो के लिये नियमित रूप से चारा डाला जा रहा है। अपने विद्यालय स्टॉफ एवं बच्चों के सहयोग से लगभग 300 परिंडे लगाए गए है जिनमे नियमीत रूप से दाना पानी डाला जा रहा है। शर्मा के प्रयासों से एक रोटी गाय के नाम से चल रहा है अभियान नियमित रूप से जारी है।इस पुनीत कार्य हेतु मितेश चिरनिया अविनाश चिरानीया अरविंद चेजारा मुकेश चेजारा पवन घुघरवाल सुधीर दिनेश राजेश मारोठिया सीताराम चेजारा घासी चेजारा महावीर मारोठिया नरेश चिरनिया अंकित चिरानीय महावीर चेजारा गोपाल चेजारा रामप्रकाश मास्टर महेश वर्मा राजेश शर्मा सुबोध दाधीच पवन बियानी सहित सभी वार्ड वासियों ने अनिल शर्मा का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा की जा रही सेवा के लिये बहुत बहुत प्रशंसा की ।
