Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत बचाओ रैली के लिए टीम डॉ. राजकुमार शर्मा रवाना.....

खबर - अनिल कुमार शर्मा
नवलगढ़(झुंझुनु) -
कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुंचेंगे। समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश चोटिया के नेतृत्व में महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभिता सीगड़, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठक अनोखा सैनी, युवा नेता बलदेव सैनी, धर्मेंद्र पारीक, नरेंद्र कड़वाल, एडवोकेट संपतसिंह शेखावत, रावणा राजपूत महासभा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, टीम संयोजक अन्नू महर्षि, प्राइवेट बस यूनियन पूर्व जिलाध्यक्ष ओमी पंडित, भूपेश पारीक, विशालसिंह, आशीष चौधरी, राजेश राड़ बिरोल, कैलाश सैनी, दयाशंकर सैनी, महेंद्र ढाका, सुमेर कड़वाल समेत अनेक कार्यकर्त्ताओं ने नवलगढ़ हाउस के सामने से करीब 15 गाड़ियों के साथ दिल्ली कूच किया। इसके अलावा नवलगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राठी मेघवाल के नेतृत्व में झाझड़, चिराना, गोठड़ा, परसरामपुरा, बागोरिया की ढाणी, खिरोड़, बसावा, देवीपुरा, पहाड़िला, कोलसिया, बाय, बिरोल के सैकड़ों कार्यकर्त्ता रवाना हुए।