झुंझुनू -झुंझुनूं जिले के पिलानी में आए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत देश की अर्थव्यवस्था का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने से नहीं चूके।उन्होंने साफ कहा कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी स्थिति में है, उद्योगपति घबराहट में हैं कि यदि कुछ बोल गए तो इनकम टैक्स या ईडी के छापे नहीं पड़ जाएं। व्यापार मंदा है, धंधे चौपट हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व आर्थिक सलाहकार, विश्व बैंक समेत देश-दुनिया के अर्थ शास्त्री इस पर चिंता जता चुके हैं। देश में लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की नीतियां ठीक नहीं हैं। हमने मोदीजी से कहा कि मोदीजी कुछ हालात भी ठीक करो।
राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाएं मिसाल
कहा है कि राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाएं पूरे देश में एक मिसाल हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व निःशुल्क जांच योजना की पूरे देशभर में तारीफ हुई है। इसी प्रकार निरोगी राजस्थान का सकारात्मक संदेश भी देशभर में जाना चाहिए।
वे बुधवार को झुंझुनूं जिले के पिलानी में मल्टी स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रत्येक व्यक्ति बेहतर जीवन शैली अपनाकर स्वस्थ रहे तथा बीमार होने पर उसे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलें, इस सोच के साथ निरोगी राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया है। निरोगी राजस्थान के तहत प्रत्येक छात्र, प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के संस्कार ऎसे हैं कि कितना भी बुजुर्ग व्यक्ति हो, उसके इलाज के लिए घर-गहना बेचना पड़े तो भी परिवार के लोग लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। बीमारियों के कारण परिवार बर्बाद नहीं हों, इस सोच के साथ सरकार काम कर रहे हैं। पिछली बार शुरू की गई मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व निःशुल्क जांच योजना को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा। दूसरे राज्यों से दल इन योजनाओं का अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना मेंं दवाओं की संख्या बढाकर 900 कर दी गई है। हर्ट, किडनी, लीवर से जुड़ी महंगी दवाओं को इसमें शामिल किया गया है। राजस्थान एकमात्र राज्य है, जहां आउटडोर मरीजों को इस प्रकार दवा एवं जांच की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है। हम इन योजनाओं को और मजबूत करेंगे। उन्होंने पिलानी जैसे कस्बे में मल्टीस्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू करने के लिए अस्पताल के संचालक डॉ करण बेनीवाल एवं डॉ अनीता बुडानिया को बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के संकल्प हैं। इनको केवल व्यापार की दृष्टि से देखना गलत है। उम्मीद है कि अस्पताल के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

राजस्थान के हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज होगा। राज्य के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। पहले 16 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब 15 और जिलों में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर भूमि आवंटित कर दी गई है। शेष रहे प्रतापगढ़, जालौर व राजसमंद के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएम और पीजी की सीटें भी बढाई गई हैं। उप स्वास्थ्य केंद्रों को हैल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
शिक्षा, उद्यम व देश सेवा में अग्रणी झुंझुनूं
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिले में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि आजादी के पहले भी यहां शिक्षा के लिए काफी जागरुकता थी। देश सेवा के लिए भी यहां के घर-घर में जज्बा है और बड़ी संख्या में युवा देश की सेना में हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यहां के उद्यमियों का बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में हालात काफी खराब हो गए हैं। व्यापार मंदा हैं, धंधे चौपट हैं। उद्योगपतियों में घबराहट है। देश-दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री इस पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। हम सभी के लिए यह स्थिति चिंतनीय है, जिससे उबरने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। देश में लोकतंत्र खतरे में है, ऎसे में आप मजबूत रहें। राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ है।
घूंघट की कैद से बाहर आएं महिलाएं
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान की महिलाओं को घूंघट की कैद से अब बाहर आना चाहिए। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली की महिलाएं घूंघट में नहीं हैं तो यहां की महिलाओं को भी अब इस कुरीति को त्यागना चाहिए ताकि उसकी ताकत देश के विकास में काम आ सके। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हुए संविधान संशोधन के बाद महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में समुचित स्थान मिला। उन्होंने कहा कि अब समय के साथ हमें बदलाव करना चाहिए।
हजारों युवाओं की होगी भर्ती
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधकों से उम्मीद जताई कि गरीब एवं कमजोर लोगों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 50 से 60 हजार युवाओं को भर्ती किया जाएगा। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया ने पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
13 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की एडिप योजना में 13 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की। उन्होंने दिव्यांग मुकेश देवी को माला पहनाकर एवं शॉल ओढाकर उसका स्वागत किया। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का मिट्टी से बना विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किया।