Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बढ़ते अपराधों की रोकथाम को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खबर - विकास कनवा
किशनपुरा, ओजटू, सिंघाना, गुढ़ागोड़जी में हुई घटना की कड़ी निंदा
आदिवासी मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा व भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल के नेतृत्व में  सैकड़ों लोग पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट
मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
उदयपुरवाटी:- क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए कई सामाजिक संगठनों के लोगो ने आगे आने की पहल की है इस दिशा में आदिवासी श्री मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने जिला कलेक्टर रवि जैन एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अापराधिक  गतिविधियों की रोकथाम की मांग की है किशोरपुरा ने खेतड़ी क्षेत्र के किशनपुरा गांव के दलित परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले शेष  आरोपितों को गिरफ्तार करने एवं चिड़ावा के निजामपुरा ओजटू निवासी निकेश मेघवाल की एक माह पूर्व हुई हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने वही सिंघाना की शांति देवी की निर्मम हत्या का खुलासा करने एवं गुढ़ा गोड़जी थाना क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम की मांग की है जिला कलेक्टर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने वालों में आदिवासी श्री मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, भीम सेना के प्रदेश अध्यक्ष  मास्टर राजेंद्र मेघवाल  बापेऊ, भीम सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिल तिड़दिया, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र माहीचा, भीम सेना सीकर के प्रवक्ता मांगीलाल मेव सीकर, भूपेंद्र मेहरिया, रजनीश मेहरिया, अमित मीणा उदावास, राजेश खटाना किशोरपुरा, अविनाश मीणा छावसरी सहित कई लोग मौजूद थे