Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मिसाल:-- किशोरपुरा की पूर्व सरपंच बिमला मीणा एंव समाज सेवी एम.पी मीणा ने अपनी 49 वीं शादी की सालगिरह पर कि अनूठी पहल, लोगो को दी प्रेरणा

विकास कनवा 
*बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे ,गौमाताओ को खिलाया चारा, कन्याओं को कराया भोजन* 
उदयपुरवाटी जंहा एक ओर लोग अपने नीजि जीवन में आए दिन जन्मदिवस तथा शादी की  सालगिरह मनाते रहते है वही लोगों को प्रेरणा देने के लिए  दो वयोवृद्ध जोड़ो ने अपनी शादी की सालगिरह पर अनूठी मिशाल कायम की है ! मौका था किशोरपुरा की पूर्व सरपंच एंव देश-प्रदेश में बेस्ट अवार्ड प्राप्त बिमला मीणा एंव समाजसेवी एम.पी मीणा की 49 वीं शादी की वर्षगांठ का जहा इन सख्सियतों ने अपनी सालगिरह को यादगार बनाने के लिए बाकायदा बेटीं बचाओं अभियान को कारगर करने के लिए कन्याओं को भोजन कराया, बेजुबान पक्षीयों के लिए परिंडे  बांधे तथा गौमाताओं को चारा खिलाया।   उन्होनें जीवन जीने तक की हर शादी की  सालगिरह पर इस सेवाकार्य को करते रहना का वचन लिया है!साथ ही गर्मी के 4 महा गांव में लगाये परिंडों में  पानी डालने का संकल्प लिया  आज देर राञी तक चले इस शादी की  एनिवर्सरी के जश्न कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा! गौरतलब है की सरपंच बिमला मीणा एंव व्यवसायी महाबीर प्रसाद मीणा के पुञ सुरेश मीणा किशोरपुरा आदिवासी श्री मीनसेना के राष्ट्रीय प्रमुख है वही सुधीर मीणा किशोरपुरा कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश महामंञी है तो वही इस परिवार की बहू चंदा मीणा कांग्रेस पार्टी सेवादल की महिला जिलाध्यक्ष है। उल्लेखनिय है कि इस परिवार का सर्वसमाज में न सिर्फ जिले में बल्कि प्रदेश में अच्छी खासी पकड़ है! इस परिवार ने इस सेवाकार्य को लोगों को प्रेरणा देने के लिये किया है।  दूसरी ओर परिजनों व शुभचिंतको ने इन सेवा भावी लोगो की दिर्घायु की कामना की है! इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।