जयपुर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) बकाया लीगेसी राशि शत-प्रतिशत एनएसडीएल को स्थानान्तरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि 1 अप्रैल 2004 से सितम्बर 2011 तक जो कर्मचारी जयपुर संभाग, प्रथम के अधीनस्थ जिला कार्यालयों (जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सचिवालय तथा नई दिल्ली) में पदस्थापित रहे हैं, वे एनएसडीएल की वेबसाइट से स्वंय का स्टेटमेन्ट ऑफ ट्रांजक्शन निकालकर यह जांच करलें की उनकी उक्त अवधि की संपूर्ण राशि एनएडीएल को स्थानान्तरित हो गई है। उन्होंने बताया कि यदि उक्त अवधि में से कोई राशि बकाया है तो वांछित अवधि का जीए-55 ए अथवा पासबुक की प्रति संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि बकाया लीगेसी राशि एनएसडीएल को स्थानान्तरित की जा सके। -
