खबर - जयंत खांखरा
खेतङी । लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर राजनीतिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रयास करने में जुट गई है झुंझुनू लोकसभा सीट को लेकर जब से कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रवण कुमार के चुनाव लड़ने की घोषणा हुई है तब से जिले में राजनीतिक सरगर्मियां और अधिक तेज हो गई है। इसी बात को लेकर कस्बे के चांदमारी रोड पर सैनी धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया जाएगा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन 3 तारीख बुधवार को आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा ,कांग्रेश के लोकसभा प्रत्याशी श्रवण कुमार ,जेपी चंदेलिया सहित कई बड़े दिग्गज नेता भाग लेंगे।
