खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी - उपखंड के गाडराटा ग्राम पंचायत के सुईवाला ढाणी में आपसी रंजिश के चलते बाहर से आदमी बुला कर रात 12 बजे कुछ लोगो द्वारा गाड़ी में आकर के एक परिवार के घर में घूस कर मारपीट करने का मामला सामने आया है मारपीट से घायल हुए 4 लोगों को रात को ही 108 एंबुलेंस खेतड़ी के राजकीय अस्पताल में लाया गया। घायल ओके सर व हाथ में चोट आई ।सुई वाला ग्राम के पीडि़त बाबूलाल ने बताया कि उनके परिवार के ही कुछ लोगो ने आपसी रंजिश के चलते बाहर से आदमी बुलाकर उनसे मारपीट की जिससे जगदीश, बाबूलाल,लीलाराम व प्रेमचन्द के चोट लगी। जिन्हे एम्बुलेन्स 108 की सहायता से राजकीय अजीत अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाधिकारी खेतड़ी शीशराम ने बताया कि थाने में ढाणी सुईवाला(प्रतिभानगर) निवासी लीलाराम सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि में हम घर में सोये हुए थे लगभग 12 बजे अचानक दो बोलरो जीपे तथा 6 मोटर साईकिलो पर सवार होकर कुछ लोग आए इन लोगो ने किवाड़ तोड़ दिए तथा घर में घूस कर लाठियो,सरियो व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे लीलाराम,बाबूलाल,प्रेमचन्द व जगदीश को चोटे लगी। तथा घर की महिलाओ से भी मारपीट की। मारपीट करने वालो में ढाणी सुईवाला निवासी सुरेश,लालचन्द,गुलाबचन्द,पिंकी देवी,सरिता देवी,ढाणी बाढाला(बबाई) निवासी पंकज,सोनू,रोशन,मंजु देवी तथा 15-16 लोग अन्य थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ घर में घूस कर मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की तथा पीडि़तो का मेडीकल करवा इस सम्बन्ध में तीन लोगो ढाणी सुईवाला निवासी गुलाबचन्द,सुरेश तथा रामपुरा(बानसूर) निवासी गोतम मीणा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
