![]() |
| साभार -Jyotiraditya Scindia @JM_Scindia |
विकास कनवा
दिल्ली -लोकसभा के चुनाव नजदीक ही है 23 मई को सब रिजल्ट आ जायेंगे। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोई पार्टी में आ रहा है कोई पार्टी छोड़ रहा है। राजनीती है ही ऐसी। सेलिब्रिटी यानि बॉलीवुड के अदाकार और अदाकारा सक्रीय होकर आते रहते है। बॉलीवुड की अदाकारा रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर के बाद अब 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रहीं रितु शिवपुरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ये जानकारी रितु की सदस्यता की जानकारी कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
