Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पर्यटन मंत्री द्वारा पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए पत्रकारों हेतु परिचयात्मक भ्रमण की घोषणा

खबर - विकास कनवा 
जयपुर। पर्यटन मंत्री,  विश्वेन्द्र सिंह ने पिंकसिटी पे्रस क्लब के अध्यक्ष  अभय जोशी, वरिष्ठ पत्रकार  ईशमधु तलवार एवं  निशान्त मिश्रा के साथ 28 फरवरी को हुई बैठक में राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। चर्चा उपरान्त पर्यटन मंत्री ने घोषणा की कि 40 पत्रकारों को (20 पत्रकार प्रति छह माह में) मय परिवार एक दिवस के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम की होटलों में एक रात्रि आवास व भोजन राजस्थान पर्यटन के अतिथि के रूप में उपलब्ध करवाया जावेगा। भ्रमण उपरान्त पत्रकारों से सुझाव व प्रतिक्रियाएं आमंत्रित कर पर्यटन का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इस परिचयात्मक भ्रमण योजना का श्री गणेश लॉटरी चयन प्रक्रिया द्वारा पर्यटन मंत्री,  विश्वेन्द्र सिंह जी के द्वारा पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर में सायं 5 बजे, 3 मार्च 2019 को किया जायेगा।