Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुरादपुर की डॉक्टर बहु हो सकती है भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार


खबर - नरेंद्र स्वामी 
झुंझुनूं। जिले के मुरादपुर गांव की बहू हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शलिनी तोमर गर्सा लोकसभा के चुनाव में दमखम दिखा सकती है। झुंझुनू जिले में चुनाव लड़ने वाली संतोष अहलावत, सुमित्रा सिंह,राजबाला के बाद शलिनी तोमर गर्सा का बड़ा नाम भी शामिल हो सकता है,  सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है भाजपा अगर टिकट बदल कर महिला के चेहरे को उतारती है तो उसमें शलिनी तोमर गर्सा का नाम प्रमुख है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गर्सा की धर्मपत्नी डॉ शलिनी तोमर गर्सा का पीहर तो नागौर में है लेकिन झुंझुनूं क्षेत्र में डॉ सुनील गर्सा का नाम जाना पहचाना है। जो जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित दाना शिवम हॉस्पिटल के निदेशक हैं तथा समय समय पर जिले में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर ग्रामीण लोगों की बीमारियों का इलाज भी करवाते हैं। जिले से दाना शिवम हॉस्पिटल में आने वाले लोगों का रियायती दर पर इलाज करते हैं डॉ सुनील गर्सा खेतङी के रामकृष्ण मिशन के कार्यक्रमो में भाग लेकर  सहायता करते रहे है। डॉक्टर शलिनी तोमर गर्सा की समाज सेवा में रुचि जगजाहिर है। वृद्धावस्था आश्रम हो या अन्य सामाजिक संस्थाएं समय-समय पर उनमें जाकर सहायता करती रहती है। डॉक्टर तोमर गर्सा ने कार्डियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया हुआ है। 2018 में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल की प्रतियोगिता में भी विजेता रही है जयपुर हेल्थ फेस्टिवल की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी है।