Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कल (22 मार्च ) सूरजगढ़ में संतोष अहलवात के घर बड़ी मीटिंग , निकल सकती है बड़ी खबर

खबर - पवन शर्मा 
झुंझुनू -आज भाजपा ने राजस्थान की कुछ लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।  सभी रिपीट हुए लेकिन झुंझुनू की सीट में बदलवा किया गया।  कारण तो हाइकमान जाने लेकिन शानदार जीत दर्ज करने वाली राजस्थान की एकमात्र महिला  सांसद संतोष अहलवात का टिकट काट दिया गया। जिस सांसद की संसद में बेहतरीन  परफोर्मेंस रही। फेम इंडिया ने उन्हें बेस्ट सांसद का अवार्ड भी दिया । झुंझुनू सांसद की टिकट काटना  भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष  भी बन सकता है।  संतोष अहलावत के समर्थक कई तरह के आरोप भी लगा रहे है  शुक्रवार सुबह 11  बजे सूरजगढ़, सांसद आवास पर एक बैठक रखी है इस बैठक दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद बनेगी आगे के रणनीति।