विकास कनवा
उदयपुरवाटी जम्मू कश्मीर के पुलवामा सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद के नाम उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी कस्बा संपूर्ण से बंद रहा। कल शुक्रवार को देर शाम को सोशल मीडिया पर भारत बंद को लेकर जमकर हुआ था मैसेज वायरल। मैसेज वायरल होने के बाद उदयपुरवाटी गुढागौड़जी कस्बे के व्यापारी व्यापार मंडल संगठनों ने स्वयं अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। इस दौरान उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में भी बच्चों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा। एक दिन शहीदों के नाम पर गुढागौड़जी व उदयपुरवाटी संपूर्ण तक बंद रखा गया। इस दौरान एडवोकेट मनीष ने बताया समय रहते हुए अगर सरकार जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बदले 10 व 10 सर नहीं काट कर लाए तब तक लोगों में आक्रोश रहेगा। इस दौरान उदयपुरवाटी कस्बे में देर शाम को कैंडल मार्च निकालकर घुमचक्कर सर्किल पर मोन रखेंगे। इस दौरान बाजार बंद संपूर्ण सहयोग देने वाले। अरविंद सैनी, सुरेंद्र सैनी, सीताराम सैनी ,पूनम सोनी, प्रदीप स्वामी, मनोज पाराशर ,सुनील टांक, अंकित सैनी ,मुकेश सैनी ,महेद्र सैनी, सुभाष स्वामी ,किशन सैनी, सुमेर सैनी, बलदेव स्वामी, प्रमोद छापोली, महेंद्र सैनी, सहित अनेक लोगों ने अपनी स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखें।
