विकास कनवा
उदयपुरवाटी -घूमचक्कर के निकट स्थित श्रीटोडरमल पीजी महाविद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि चेयरमैन रंजनासिंह ने कहा कि कॉलेजी शिक्षा का भविष्य निर्माण में अहम योगदान है। अध्यक्षता सचिव पवन मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि विजयाश्री मिश्रा, डॉ. फूलाराम कुमावत थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा व राजेंद्र ढेनवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं व गुरूजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्याख्याता नरेश कुमार, विनोद बरबड़, सुमित शर्मा, प्रकाशचंद शर्मा, सुधांशु शर्मा, श्रवण चौधरी, कीर्ति महर्षि, ज्योति, सुमित असवाल, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद थे।
