खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़- नए साल के आगमन के साथ कस्बे में बाबा श्याम की भक्ति का नजारा नजर आने लगा है। बुधवार को भी अरड़ावता से पदयात्रियों के जत्थे ने वार्ड 18 के प्राचीन श्याम मंदिर पर निशान चढ़ा कर मन्नते मांगी। अरड़ावता के विकास ने बताया कि उनके गांव में खाटू श्याम के बराबर सूरजगढ़ धाम के श्याम मंदिर की मान्यता है। इस कारण नए साल के उपलक्ष में उनके गांव में निशान स्थापित कर दूसरे दिन निशानधारी संदीप कुमार के नेतृत्व में गांव से महिलाएं सर पर सिगड़ी धारण कर पुरुषो के साथ डीजे की धुनों पर नाचते गाते पदयात्रा कर सूरजगढ़ के प्राचीन श्याम मंदिर पर निशान चढ़ाते है। बुधवार को आये पदयात्रियों के जत्थे में करण सिंह , छोटू , विकास , पवन , कृष्ण,विनोद सहित अन्य पदयात्री मौजूद रहे।
