खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-शेखावाटी के झुंझुनू जिले से खेतड़ी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री डॉक्टर पारस वर्मा को जयपुर में होने वाले नेपाल समरसता वार्ड से सम्मानित किया जाएगा । जानकारी के अनुसार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजसेवक डॉ पारस वर्मा का इन्डो-नेपाल समरसता संगठन द्वारा वर्ष 2018 के इन्डो-नेपाल समरसता अवार्ड हेतु चयन किया गया हैं। डॉ पारस वर्मा को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्धियों के लिये 12 फरवरी 19 को जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में उक्त पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।इस हेतु इण्डो नेपाल समरसता संगठन के सचिव ने अधिकृत पत्र प्रेषित कर डॉ वर्मा को इस कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने की जानकारी देते हुये पुरस्कृत किये जाने हेतु आमंत्रित किया है।
