Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पहले की भांति होगा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम

जयपुर -मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में पंचायत एवं पंचायत समिति मुख्यालय स्तर पर संचालित सेवा केन्द्रों को अब पूर्व की भांति हमारे देश के महान् नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के नाम से ही जाना जाएगा। गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस संबंध में उठाए गए विषय पर कहा कि जिस तरह से पूर्व में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र कर दिया गया था, वह औचित्यहीन था। जबकि पूरे देश में ये सेवा केन्द्र ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्णयानुसार ‘भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र‘ के नाम पर ही संचालित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी भारत रत्न होने के साथ ही देश के महान् नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी भी पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ भारत रत्न थे। ऎसे में हमारी भावना थी कि हम इन सेवा केन्द्रों का नाम दोनों महान् शख्सियतों को समर्पित करते हुए राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र रखें। लेकिन माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर अब इनका नामकरण राजीव गांधी सेवा केन्द्र ही किया जायेगा।