खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ -। रक्तदान करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है इनसे किसी व्यक्ति की जान बचा कर उसके साथ उसके परिवार की भी जान बचाई जा सकती है उक्त कथन विधायक शुभाष पूनिया ने गुरुवार को कस्बे के जांगिड़ अतिथि भवन में सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति के तत्वाधान में पुलिस प्रशाशन के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर के उद्धघाटन के दौरान कहे। विधायक पूनिया ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य के साथ स्वस्थ शरीर का भी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा थे वही समिति के सरंक्षक सजन अग्रवाल,भामाशाह दरिया सिंह तेतरवाल,एसएचओ कमलेश चौधरी और भाजयुमो जिला महामंत्री संजय गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समिति द्वारा लगाए गए शिविर के प्रति युवाओं के साथ लड़कियों व महिलाओ में भी काफी उत्साह देखा गया। शिविर में जयपुर के दुर्लभजी हॉस्पीटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल की ब्लड बैंक की टीमों के साथ झुंझुनू की ब्लड बैंक की टीमों ने कूल 351 रक्त यूनिट एकत्रित की। शिविर के दौरान समिति के साथ पुलिस प्रसाशन ने भी शिविर में अपनी भूमिका निभाते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए रक्दाताओ को सम्मान के रूप में हेलमेट प्रदान किये गए। इस मौके पर विनोद शर्मा,अशोक जांगिड़,सुनील पालीवाल ,राजेश कुमार,सजन वर्मा ,बालमुकुंद छापड़िया,मीरसिंह ,डॉ सवाईसिंह,बलकेश चोटिया,विनय पांडे, ,रमेश सैनी,प्रदीप मान सहित समिति के अन्य सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद थे।
