नवलगढ़ विधायक ने बनाई अलग छवि
प्रशांत गौड
जयपुर। नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा अपनी अलग पहचान रखते है। कांग्रेस सरकार में रहते चिकित्सा राज्यमंत्री रहे डॉ राजकुमार शर्मा को अपनी अच्छी छवि, मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। कांग्रेस से एक बार अलग होने केबाद पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीतकर आए। वहीं इसके बावजूद कांग्रेस को मां मानते हुए उन्होंने विधानसभा में भी कांग्रेस के साथ खड़ा करते होते हुए पार्टी का झंडा बुलंद किया। कांग्रेस विचारधारा से ओत-प्रोत और गांधवादी दर्शन से प्रभावित राजकुमार शर्मा एक सुलझ हुए इंसान है। उनको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुडबुक्स में भी माना जाता रहा है।
विधायक राजकुमार शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाए जाने से एक नई उर्जा का संचार पूरे प्रदेश में हुआ है। उनकी जननायक की छवि, गांधीवादी जीवन और सार्वजनिक जीवन में त्यागा और समपर्ण उनको ऐसा पंक्ति में लाकर खड़ा करता है जहां उनके राह पर चलने के लिए हर नौजवान कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक भी सोचता है। उनकी हर बात एक सीख देती है। उन्होंने सचिन पायलट को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी बधाई दी।
विवाद बाद भी जनता का मिला साथ
नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा को गत दिनों एक आरोप में फंसाने की बेबुनियाद कोशिश की गई लेकिन राजकुमार शर्मा का आम लोगों से जुडा चेहरा और सार्वजनिक जीवन में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सरकार से लेकर विधानसभा तक संघर्ष, क्षेत्र में विकास कार्यों में तत्परता के कारण जनता ने इसबार भी उनको जिताया।
