Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्री ऋषि कुल B.Ed कॉलेज द्वारा की गई सरस्वती यात्रा"

लक्ष्मणगढ़: श्री ऋषि कुल विद्यापीठ द्वारा संचालित  ऋषि कुल B.Ed कॉलेज द्वारा "सरस्वती यात्रा" की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर जेपी कड़वासरा ने बताया कि B.ed प्रथम वर्ष सत्र 2018 19 के भावी अध्यापकों ने दिनांक 4 अक्टूबर 2018 को स्नेह स्वरूप सरस्वती यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा प्रभारी प्रवक्ता राकेश कुमार के अनुसार यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं स्नेह है के साथ बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने का संदेश देना है। इसके साथ-साथ भावी अध्यापकों को विज्ञान एवं तकनीकी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु बिट्स पिलानी का म्यूजियम भ्रमण ऐतिहासिक धरोहर पंचवटी का भ्रमण भी करवाया गया ताकि भावी अध्यापक अपनी माटी की संस्कृति व इतिहास को बचाने एवं जीवन में संजोने के प्रति सजग रहें। 30 सरस्वती यात्रा को ऋषि कुल B.Ed कॉलेज लक्ष्मणगढ़ के भावी अध्यापकों के अभिभावक श्री आत्माराम ने रवाना किया। यात्रा संयोजक का मंजू तिवारी एवं प्रवक्ता अनीता सिंह के मार्गदर्शन में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेते हुए सामाजिक समरसता के भाव को समाज में फैलाने का संकल्प लिया। इस यात्रा का समापन ऋषि कुल B.Ed कॉलेज में आकर हुआ।