नवलगढ़ -गुरुवार को मध्याह्न 12 :15 बजे महन्त श्रीमहावीर जी पुजारी के साकेतवासी होने पर श्रीनृसिंह जी बालाजी मंदिर पोद्दार गेट नवलगढ में नगर भ्रमण कर चरण पादुका स्थापना तथा चादरपोशी की रस्म सम्पन्न हुई जिसमे उत्तराधिकारी मुरली मनोहर ( पवनजी ) को चतुर्थ सम्प्रदाय महन्त श्री दिनेशदास जी महाराज लोहार्गल,नागापीठाधीश्वर श्रीविश्वरूपदास जी काठिया त्रिवेणी धारा जी,श्रीरामकुमारदास जी कोटड़ी,श्रीमाधाव दास,श्रीमहेन्द्रदास,श्रीअवधेशदास, श्रीबजरंगदास,श्रीगरीबदास व समस्त लोहार्गल मण्डल सहित सैंकड़ो संतो ने गद्दी पर विराजमान कर चादर उढा कर के महन्त घोषित किया तथा निरंजनी द्वाराचार्य श्री साँवरदास जी महाराज नवलगढ ने चद्दर एवं सम्मान पत्र भिजवाया साथ ही गणमान्य विप्र मण्डल संस्थान अध्यक्ष ओम सर्राफ, गिरधारी लाल इन्दौरिया, ओमेन्द्र चारण, कैलाश चोटिया, विनय पोदार ,दिलीप चोखानी ललित पहलवान, नटवरलाल मानसिंहका सहित सैंकड़ो की सँख्या में प्रबुद्ध लोगों ने सम्पूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया ।
