Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी - बुधवार को राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट की ओर से दीपक पब्लिक स्कूल उदयपुरवाटी में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हुआ। दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक हरलाल सैनी ने की। कार्यक्रम समन्वयक एडवोकेट मोती लाल सैनी ने बताया कि खेल प्रतिभाएं जन्मजात नहीं होती हैं, इसके लिये सतत साधना, अभ्यास, लगन,संघर्ष और संकल्प की जरुरत होती है। मेजर ध्यानचंद ने ही भारत को हॉकी के क्षेत्र में विश्व में पहचान दिलाई।शिवपाल सैनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत हैं। हरलाल सैनी ने बताया कि खेलों से ही युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर संस्थान की ओर से प्रतिभाओं को स्म्रति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक मन्नाराम सैनी ने आयोजन पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनिता सैनी,संजू सैनी,ज्योतिप्रकाश,सजना सैनी,सरोज शर्मा,सुनीता सैनी,माया सैनी सहित कई छात्र-छात्रायें मौजूद थे।