Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी में धूमधाम से मनाया जगह-जगह राजीव गांधी के जन्मदिवस

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह प्रत्येक गांव में धूमधाम से मनाया राजीव गांधी का जन्म दिवस।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कई जगह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसी के साथ क्षेत्र के जगह जगह राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यालय में महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सैनी के नेतृत्व में राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया गया।जयपुर रोड पर किसान धर्म कांटे पर पूर्व विधायक भोलाराम सैनी के नेतृत्व में राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। झुंझुनू रोड पर कांग्रेस कार्यालय में पार्षद श्याम लाल सैनी के नेतृत्व में जन्म दिवस मनाया गया। हुकमपुरा में समाजसेवी रोहिताश बिजारणिया के नेतृत्व में बिजारणिया फार्म हाउस पर राजीव गांधी जन्म दिवस मनाया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, बनवारी धोलाखेड़ा,एडवोकेट श्रवण सैनी,बनवारी लाल सैनी सूरपुरा, गोपाल सैनी, अशोक बागोरा,बंशीधर,प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, प्रकाश कटारिया,लादूराम स्वामी, शंकर लाल, प्रदीप सैनी, महेंद्र कुमार जांगीड़,विकास कुमार शर्मा, विक्रम सिंह बजावा, अमर सिंह मीणा, दिनेश चौधरी,अशोक शर्मा, सुशीला देवी, शीश राम मीणा, मंजू मीणा, बजरंग सिंह थे।