नवलगढ़- प्रधान गजाधर ढाका ने शिव आराधना के पवित्र मास श्रावण के मौके पर गुजरात स्थित सोमनाथ धाम,द्वारिकापुरी,महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयम्बकेश्वर धाम,भीमाशंकर महादेव,मध्यप्रदेश उज्जैन के महाकालेश्वर, औमकारेश्वर समेत अन्य ज्योर्तिलिंग सिद्धपीठों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रधान ने नवलगढ़ क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की कामना भी की। इस मौके पर प्रधान के साथ जेजूसर सरपंच दिनेश एचरा,डूमरा सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह कालेर,घोड़ीवारा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि हेमंत सिंह घोड़ीवारा,मांडासी सरपंच प्रतिनिधि धीर सिंह रेवाड़ समेत अन्य सरपंचगण भी शामिल हुए।