खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ -पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन के बाद राष्ट्र में शोक की लहर है। वाजपेयी निधन से पूरा देश स्तब्ध एवं शोक में डूबा हुआ है,झुंझुनू सांसद संतोष अहलावत भी इससे कहा पीछे रहने वाली थी। सांसद संतोष अहलावत ने परम श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनके निवास स्थान 6 कृष्णा मेनन मार्ग पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संतोष अहलावत वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भी मौजूद रही।
जताई सवेंदना
वाजपेयी के निधन के बाद सांसद संतोष अहलावत ने उनके परिवार और कार्यकर्ताओ के समक्ष अपनी सवेंदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि अटल जी के निधन से प्रत्येक भारतीय में भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। वे राष्ट्र के लिए जिये और दशकों तक अथक राष्ट्रसेवा की।उनका जाना, एक युग का अंत है। लेकिन वो हमें कहकर गए हैं-
“मौत की उम्र क्या दो पल भी नहीं,
जिंदगी-सिलसिला, आज कल की नहीं,
मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं,
लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं”!
परम श्रद्धेय भारत अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका दिखाया मार्ग प्रत्येक भारतीय को, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्र कार्य में सतत चलायमान रखेगा जिससे हमारा भारत गौरवशाली भारत के रूप को पुनः पा सके। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूँ ।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए अटल जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। वे मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे और आगे भी रहेंगे।
