विकास कनवा
डुमरा (नवलगढ़) -स्व. चौधरी नौरंगलाल स्मृति संस्थान डुमरा द्वारा विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा एवं एपेक्स बैक के प्रबन्ध निदेशक विद्याधर गोदारा के स्वागतार्थ अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा एवं विद्याधर गोदारा का फुल मालाओ, साफा एवं सोल उढाकर स्वागत किया गया। विधायक शर्मा ने उद्बोधन में बताया की आज हर समाज के बहुत से लोग अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यो में लगाते हैं। उनमें से महला परिवार एवं इनका स्मृति संस्थान एक है, इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। शर्मा ने कहा की जब वे सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने बिना किसी भेदभाव के विकास के कार्य करवाए। लेकिन वर्तमान समय में सरकार के नुमाइंदे लोगों को यहां से निकाल कर बाड़मेर-जैसलमेर भेज रहे हैं यहां तक की उन्होंने अपंग अपाहिज लोगों को भी नहीं बख्शा है। उनके इस प्रकार के कार्य की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है। शर्मा ने बताया की अब चुनावी वर्ष शुरू हो गया है आपके पास तरह तरह के लोग आयेंगे जो की आपके ओर मेरे बीच दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको हिम्मत के साथ उन लोगो को जवाब देना है क्योंकि आपकी आत्मा जानती है कि मैंने आपके काम मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अब कुछ ही समय की बात ओर है जब फिर से वही पहले की तरह गाजे बाजे के साथ विकास के कार्य होंगे। अपेक्स बैंक के प्रबन्ध निदेशक विद्याधर गोदारा ने महला परिवार एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया एवं किसानों के लिए बैंक ऋण से संबंधित समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व डुमरा सरपंच राम गोपाल जांगिड़, उपसरपंच भादरमल, उपसरपंच मुंशी काजी, डूंडलोद सरपंच राधेश्याम सैनी, पूर्व केरु सरपंच ओमप्रकाश कानसुजिया, पूर्व केरु सरपंच विजय प्रकाश, पूर्व डूंडलोद सरपंच सुभाष गढ़वाल, पूर्व तोगड़ा सरपंच सुरेश कुमार, पूर्व कुमावास सरपंच रामेश्वर लाल, जिला परिषद सदस्य दिनेश सुण्डा, ओमप्रकाश बुडानिया, मोटाराम, ठेकेदार हरलाल सिंह, कुरडाराम व्यवस्थापक मंच पर उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर बिहारीलाल मैनेजर, जितेंद्र कुमार, हरलाल सिंह रेबारी, रामकरण कुमावत, मूलचंद मीणा, दयानंद महला, शिवलाल बेरवाल, अशोक महला, मामराज पीटीआई, गिरधारी लाल शर्मा, मकबूल, शिव कुमार जांगिड़, मोहनलाल, देवकरण, ईश्वर राम, शीशपाल, सतीश, रामनाथ, राजेश, सुमित सहित हजारों की तादाद में महिला एवं पुरुषो उपस्थित रहे। महला परिवार की ओर से राम सिंह महला ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत किया।
