खबर - विकास कनवा
वार्ड 12 में नगरपालिका ने नियम विरुद्ध ग्रेवल सड़क
प्रस्तावित जगह से दूसरी जगह ग्रेवल सड़क डालने का मामला
महिलाओं ने करवाया निर्माण कार्य बंद
उदयपुरवाटी- शहर का वार्ड नं 12 जहाँ एक रोड प्रस्तावित थी उसके अलावा स्वीकृत सड़क के अलग से कॉलोनी में जो सड़क डाली जा रही है। उसका स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने कहा है यह सड़क व्यक्ति विशेष के लाभ पहुंचाने के लिए नगरपालिका के द्वारा बनाई जा rरही है । यह सड़क का विरोध करने वाले लोगों ने ग्रेवल सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। आधे घंटे तक स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर नगरपालिका जेईएन पहुंचे तब पत्रकार को स्थानीय लोगो ने बताया की नगरपालिका जेईएन ने भी इस काम को गलत बताया और कहा की यह नियम विरुद्ध है और यह गलत है।, कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और कहां है नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के चलते आज यह सड़क व्यक्ति विशेष को पहुंचाने के लिए गलत डाली जा रही है ।गलत सड़क डाली जा रही है उसको अभी फिलहाल बंद करवा दिया गया है।डाली गई सड़क उखाड़ी जाएगी। विरोध करने वालों में कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने जमकर विरोध किया। सुमन देवी, सुशीला देवी, सरोज देवी, कांता देवी ,कृष्णा कंवर, मिट्ठू राठी, मोतीलाल गुर्जर, शक्ति सिंह शेखावत सहित अनेक लोग मौजूद विरोध प्रदर्शन किया।
