Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जनकपुर पहुंचे मोदी और बोले 'जय सिया राम'

साभार - प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया


नेपाल - अपने दो दिवसीय डोरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पड़ोसी देश नेपाल में हैं। मोदी सबसे पहले जनकपुर गए जनकपुर भगवान राम का ससुराल है। जहाँ माता जानकी मंदिर में माता जानकी  के दर्शन किये और जानकी मंदिर में पूजा की।  इसके अलावा प्रधानमंत्री  मोदी ने नेपाली पीएम के.पी. ओली के साथ जनकपुर-अयोध्या बस सर्विस को हरी झंडी दिखाई।  इस बस सर्विस को रामायण सर्किट के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अयोध्या से जनकपुर के बीच करीब 493 किमी. की दूरी है। इस बस सेवा के शुरू होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी। इसके अलावा दिल्ली से अयोध्या पहुंचकर नेपाल के जनकपुर जाने के लिए सीधी बस ले सकेंगे लोग।  मधेसी इलाकों से भारत की आवाजाही में लोगों को आसानी होगी।  प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को सबोधित किया और अपने भाषण की शुरुआत 'जय सिया राम' कहकर  की. यहां प्रधानमंत्री का स्वागत यहां 121 किलो की फूलमाला पहनाकर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अगस्त 2014 में पहली बार नेपाल आया था, तब मैंने कहा था कि जल्द ही मैं जनकपुर आऊंगा. लेकिन मैं तुरंत तो आ नहीं सका, देरी से आने के लिए माफी मांगता हूं. यहां आने की मेरी पुरानी इच्छा थी. उन्होंने कहा कि यहां मंदिर में दर्शन कर मेरा जीवन सफल हुआ. उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि एकादशी के दिन मैया सीता ने मुझे यहां बुलाया है।  मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच त्रेता युग से दोस्ती है, राजा जनक और दशरथ ने दोनों को मित्र बनाया. महाभारत में विराटनगर, रामायण में जनकपुर, बुद्ध काल में लुम्बिनी का ये संबंध युगों-युगों से चलता आ रहा है. नेपाल और भारत आस्था की भाषा से बंधे हुए हैं.