विकास कनवा
शेखावाटी - झुंझुनू जिले नवलगढ़ विधानसभा ग्राम पंचायत परसरामपुरा में परसरामपुरा क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विधायक शर्मा ने बल्ले से शाॅट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परसरामपुरा सरपंच किशन दास जी महाराज ने की। इस मौके पर बाय सरपंच तारा देवी पूनिया, मोहनलाल खेसवा, गोकुल जांगिड़, छोटू राम गुर्जर, हरलाल मंडार, बजरंग लाल कुमावत, बनवारी लाल खेसवा, रमजान अली, धीरू खेदड़, मदन स्वामी, विनोद खरबास, युवा नेता करणाराम, उम्मेद एचरा, महेश खटकड़, जगदीश कुमावत, सुरेश खेदड़, योगेश खेदड़ एवं प्रह्लाद मेघवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए..
