विकास कनवा
उदयपुरवाटी।कस्बे के निकटवर्ती गांव गोरिया धनावता पिछले काफी समय से शराब की अवैध ब्रांच लगाकर शराब बेची जा रही है जिससे ग्रामीण काफी परेशान है ।ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को ज्ञापन देकर गोरियां धनावता में चल रही शराब की अवैध ब्रांच को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा है कि शराब उक्त मामले में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत करवा दिया गया था जिसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। शराब ठेके पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे शराब पीकर शराबी आने जाने वाली स्कूल के बच्चे महिलाओं को गाली गलौज करते हैं अभद्र व्यवहार करते हैं। शराब उक्त मामले में कार्रवाई की जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वरलाल मेघवाल, मालाराम मेघवाल, जग्गू राम मेघवाल, पार्षद बंशी राठी, टिकु राम मेघवाल, एडवोकेट श्रवण सैनी, एडवोकेट अशोक मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार सैनी ,संतु राम मेघवाल, फूलचंद मेघवाल, राकेश भागीरथमल मेघवाल, नरेंद्र सिंह ,सीताराम मेघवाल, पूर्णमल मेघवाल ,सुरेश मेघवाल पवन मेघवाल,बंशी राठी, मनीष ,सुमन देवी, संतोषी देवी , सोनू देवी, बबीता देवी, चुकी देवी, संजू देवी, सहित अनेक लोग मौजूद थे।
