Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे !

विकास कनवा
बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत कोट गांव में निकाली रैली
शेखावाटी उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती गांव कोट में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे बुधवार को राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोट में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामप्रसाद ने की।मुख्य अतिथि महेन्द्र कुमार जांगिड थे।विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह बजावा,विकास शर्मा,शीश राम मीणा,दिनेश कुमार,मन्जू मीणा,सुशीला देवी थे। कार्यक्रम समन्वयक एडवोकेट मोती लाल सैनी ने बताया की बेटी का परिवार और राष्ट्र के निर्माण में सराहनीय योगदान होता है और कहा की बेटी बचाओ अभियान की सफलता के लिये सभी को सामुदायिक भागीदारी रखनी होगी। प्र.अ.रामप्रसाद ने बताया की बेटी बचाओ अभियान के लिए लोगों में जागरूकता का होना आवश्यक है। समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों में जागृति आती है।कार्यक्रम के दौरान गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया।छात्र छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे लगाए गये।इस दौरान कार्यक्रम में सचिन शर्मा,पूजा सैनी,निकिता सैनी,संजय सैनी,मोहम्मद हसन अली सहित कई मौजूद थे।