Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नालियों में घटिया सामग्री लगाने का नतीजा आया सामने

विकास कनवा 
शेखावटी -झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे में वार्ड व कॉलोनी में बनाई जा रही थी नालियों में घटिया सामग्री से नालियों का निर्माण किया गया नवनिर्मित नालियों के निर्माण के दस दिन बाद नतीजा सामने आ गया है। उदयपुवाटी कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित शाकम्भरी फ्लोर मिल के पास गली में दस दिन पहले नवनिर्मित नाली में घटिया सामग्री लगाने का नतीजा दस दिन बाद सामने आ गया। नवनिर्मित नाली देह गई है। नालीयों का गंदा पानी मोहल्ले की गलियों में एकत्रित होने लगा। वार्ड नंबर 11 में गंदे नाले का पानी से मच्छर व मक्खियां पैदा होने के साथ ही बीमारी फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी के कारण मोहल्ले से निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्मित नालीयों की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगरपालिका को कई बार अवगत करा थी जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएम पोर्टल पर भी घटिया सामग्री के निर्माण की शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी निर्माण कार्य की कोई जांच नहीं हुई। निर्माण कार्य संपूर्ण होने के दस दिन बाद नाली स्वयं देह गई है। अब देखना यह है आखिर नगर पालिका प्रशासन कब इस ओर ध्यान देती है।