दिल्ली - दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोयला घोटाले में सजा पाने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोड़ा को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोड़ा की सजा पर 22 जनवरी तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
