Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एक सराहनीय काम इन नवलगढ़वासियों का भी

खबर - विकास कनवा 
शेखावाटी -झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे में आज झुंझुनू पुलिस ने युवराज को ढूंढ  लिया है वही नवलगढ़ के इन युवाओं ने एक सराहनीय काम किया है जो कबीले तारीफ है।  आज बावड़ी गेट के पास रहने वाले शंकर जी सेन के पुत्र और पोत्री घूमते हुए रास्ता भटक गए और पोदार गेट पर आ गए ।तो इन युवाओं जिसमे लक्ष्मीकांत डोकवाल ,परमेश्वर शर्मा , मनोज शर्मा एवं विकास मिश्रा ने रात के साढ़े सात बजे इन दोनों बच्चो रोते हुए देखा और उनसे उनके परिवार के बारे में जानकारी हासिल की और उन्हें सकुशल घर पहुंचा दिया। इससे पहले इन युवाओं ने मस्ती ग्रुप में  इनका फोटो भी वायरल किया जिससे इन बच्चों की जानकारी मिली। एक जज्बा इस तरह का हर युवा में होना चाहिए ,मस्ती ग्रुप के विनय पोदार ने हिंदी न्यूज़ को बताया की हमारे साथियों की हमेशा कोशिश होती है की कुछ भी आपको गलत दिखे या सामाजिक कार्य हो उसमे हमेशा साथ दे।