विकास कनवा
उदयपुरवाटी।
राजस्थान पीसीसी प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा का जन्मदिन कल
होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के
लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कल विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा के
जन्मदिन पर होंगे अनेक कार्यक्रम । विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा के जन्मदिवस
पर श्री कृष्ण गौशाला में गायों को चारा वितरण करेंगे ,राजकीय सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए मरीजो को फल वितरण करेंगे। जन्मदिन दिवस
कार्यक्रम शाम पांच बजे होटल हेरिटेज मे केक काटकर उदयपुरवाटी विधानसभा
क्षेत्र के लोग विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा का जन्मदिन मनाएंगे। यह जानकारी
दीपक बागड़ी ने दी।
