Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी मे राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया

विकास कनवा 
उदयपुरवाटी । कस्बे मे प्रगति कोचिंग सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार सैनी ने की । इस समारोह के आयोजक मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने बताया कि संविधान के द्वारा सभी नागरिकों को विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हुआ है। प्रेस की आजादी को बनाए रखने के लिए प्रेस परिषद को स्वतंत्र रखना होगा । प्रेस की स्वतंत्रता से लोकतंत्र मजबूत बनता है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुमेर सिंह मीणा ने बताया की प्रेस परिषद एक स्वतंत्र निकाह के रूम में है इसलिए सरकार के द्वारा प्रेस पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता हैं इसी के साथ प्रतिपक्ष नेता कांग्रेस के श्याम लाल सैनी ने बताया की प्रेस की आजादी से ही सार्वजनिक विषयों को उजागर किया जा सकता है। प्रेस रिपोर्टर गंगाधर ने बताया कि पत्रकारों को निभिक व स्वतंत्र रूप से जनहित से संबंधित विषयों पर कार्य करना चाहिए ।इस अवसर पर मीडियाकर्मी उदयपुरवाटी मीडिया प्रभारी विकास कनवा, शंकर लाल शर्मा, विकास योगी ,सुनील टांक गंगाधर डीगरवाल आदि पत्रकारों का सम्मान किया गया इस दौरान सुरेंद्र सैनी ,सुनील शर्मा, महेश कुमार सैनी ,दिनेश जाखड़, संजू सैनी श्याम लाल सैनी सहित आदि मौजूद थे