विकास कनवा
उदयपुरवाटी कस्बे में जमात में स्थित ममता PG महाविद्यालय में पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री व नवलगढ़ वर्तमान विधायक राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में नवयुवक युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इसी के साथ प्रदेश भर में विधायक राजकुमार शर्मा के जन्मदिवस पर युवाओं ने रक्तदान शिविर में युवाओं ने अपना रक्त देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदेश भर में चल रहे हैं रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर विधायक राजकुमार शर्मा ने युवाओं से रूबरू हुए। 200 सौ यूनिट रक्तदान युवाओं ने किया। झुंझुनू सीकर चूरू कोटा बूंदी भीलवाड़ा अलवर भरतपुर दोसा सवाई माधोपुर प्रदेश भर में अनेक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिन दिनेश औलखा, कमलेश डांडिया, पार्षद प्रतिनिधि समाज सैनी लालचंद सैनी, ठेकेदार हरसा लाल सैनी, श्रवण वर्मा, सुरेश वर्मा, दीपक बागड़ी, इकरामुद्दीन, सुमेर सिंह मीणा आदि मौजूद थे।
