Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर में उमड़ा जनसैलाब

विकास कनवा 
दिव्यांग शिविर में 809 का पंजीयन 
उदयपुरवाटी । जिलाप्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गुरुवार को पंचायत समिति में विशेष योग्यजन मूल्यांकन चिन्हीकरण शिविर लगा। शिविर में 809 दिव्यांगों का पंजीयन हुआ।  सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अनिता कुमावत ने बताया कि शिविर में  दिनभर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।शिविर 5 बजे समाप्ति की ओर है । 105 दिव्यांगों को प्रमाण-पत्र जारी किए गए। शिविर का उदघाटन एसडीएम शिवपाल जाट ने किया।साथ ही वंचित दिव्यांगों का पंजीकरण कर प्रमाण पत्र जारी किए। इसी के साथ दिनभर शिविर मे पुलिस व्यवस्था भी रही ।आई टीम ने दिव्यांगों की मेडिकल जांच की।इस मौके पर एसीएमएचओ डॉ. भगवान सिंह मीणा, अनिता कुमावत, निखिल, राम निवास खरीटा, जयकरण, कृष्णा, विनोद, मुखराम, आदि मौजूद रहे