विकास कनवा
उदयपुरवाटी। शेखावाटी के उदयपुरवाटी कस्बे के वार्ड नंबर 24 मे पाली डूंगरी रोड पर
कुऐं से लेकर खेतुडां नाला तक नगरपालिका के द्वारा सड़क के दोनों तरफ नाली
निर्माण के मामले में वार्ड नंबर 24 के स्थानीय चंद्रशेखर पुत्र प्रभु
दयाल सैन वार्ड नंबर 24 की शिकायत डीएलबी में भेजने के बाद 2 महीने से बंद
पड़ा है ।वार्ड नंबर 24 की नाली निर्माण कार्य शिकायतकर्ता ने लिखा है कि
ठेकेदार के लोगों ने अपनी मनमर्जी से मेरे घर के आगे रैम्प को तोड़कर
अनियमित तरीके से नाली को घुमा देखकर सड़क के मध्य जगह जगह खाली कच्ची जमीन
छोड़ दी गई घर के बाहर बनाए गए रैम्प को तोड़ दिया गया ये अनुचित है।
डीएलबी की उदयपुरवाटी नगरपालिका नहीं कर रही है आदेश की पालना। वर्तमान में
घटिया किस्म का मेटेरियल लगाकर नाली निर्माण किया जा रहा है। जिसकी जल्द
से जल्द कार्रवाई हो।
जो शिकायत की गयी है उसकी कॉपी संलग्न है।

