Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विजय रही उदयपुरवाटी टीम, 10 दिन से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

विकास कनवा 
उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती गांव छापोली में 10 दिन से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डाँ. हरि सिंह गोदारा थे विशिष्ट अतिथि देवकरण गोदारा सुनील गोदारा अमर सिंह मीणा सतीश मिश्रा थे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बोदूराम मीणा ने की क्रिकेट का फाइनल मैच उदयपुरवाटी क्रिकेट क्लब व आजाद हिंद क्रिकेट क्लब छापोली के बीच में खेला गया जिसमें उदयपुरवाटी क्रिकेट क्लब विजेता रही । डॉ. हरिसिंह गोदारा मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान राजेश मीणा और उपविजेता टीम के कप्तान राकेश मीणा को ट्रॉफी प्रदान की वह विजेता टीम उदयपुरवाटी 62 रन से रही अतिथियों ने मैन ऑफ द सीरीज साहिल को प्रदान व मैन ऑफ द मैच रकीब का रहा आयोजक टीम के कैप्टन राकेश मीणा ,दिनेश मीणा, विक्रम मीणा, रफीक अली, शाहरुख़ ख़ान, सुरेश मीणा, इंद्राज मान सिंह शेखावत , किसान नेता देव करण गोदारा, सुनील कुमार गोदारा, मुलचंद मीणा ,अमर सिंह मीणा ,विकास भारती ,प्रताप असवाल, पवन शाह, आदि मौजूद रहे