Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुछ लोग आपके और मेरे बीच दुरी बनाने की कोशिश का रहे है आपको सतर्क रहना होगा - डॉ.राजकुमार शर्मा

खबर - विकास कनवा
तोगड़ा -आपका विधायक आपके गांव कार्यक्रम में शुक्रवार के दिन विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा ने ग्राम तोगड़ा एवं डाबड़ी में जनसुनवाई की जिसमें हजारो की तादात में महिला व पुरूष उमड़े। ग्रामीणों द्वारा विधायक शर्मा को राणासर से लेकर तोगड़ा कार्यक्रम स्थल तक डीजे के साथ जगह-जगह स्वागत करते हुए लाया गया। जनसुनवाई से पूर्व विधायक ने देलसर एवं तोगड़ा गाँव के मुख्य चौंक पर बने गट्टे व टीन सेंड का लोकार्पण किया। जनसुनवाई में विधायक डॉ.राजकुमार शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं पानी, जरूरतमंद लोगों के बीपीएल कार्ड बनाने, पेन्शन सम्बन्धी समस्याओ के निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिये। विधायक शर्मा ने बताया की पहले से ही हर गांव ढाणी में स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था करी हुई है ओर फिर भी जो लोग इससे वंचित रह गये है उनकी भी पूरी व्यवस्था कर दी जायेगी। आजकल जिसको देखो वहीं टीवी ओर मोबाइल पर लगा रहता है। आप किसी भी टीवी चैनल को चलाकर देख लो, उनमें केवल ओर केवल घर परिवार को तोड़ने, आपस में लड़ाई करवाने वाले कार्यक्रम ही दिखाये जा रहे हैं। आजकल बच्चे मोबाइल में इतना व्यस्त रहते हैं की बुजुर्गों को समय देने भी मुनासीब नही समझते। विधायक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ लोग आपके ओर उनके बीच दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको उन लोगों से सतर्क रहना जो इस प्रकार का षड़यंत्र बना रहे हैं। सरकार को लेकर विधायक शर्मा ने बताया की यह संवेदनहीन सरकार सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों को पीपीपी मोड पर देने पर तुली हुई है। जिससे ये सभी पद धीरे-धीरे समाप्त हो जायेंगे ओर बेरोजगारी की विकट स्थिति बन जायेगी। किसानों पर ऋण माफी के स्थान पर रास्ते रोकने के मुकदमे लगा दिये, युवाओं से रोजगार छीन लिया, व्यापारीयो को जीएसटी में फंसा दिया, कर्मचारी को वेतन कटौती में लटका दिया, अब तो हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। वही जिपस दिनेश सुंडा ने कहा की जिला परिषद से सम्बंधित कार्यों के लिए वे हमेशा तैयार है ओर हर प्रकार की सहायता करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा, सरपंच संजीव सिहाग, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, उपसरपंच उदय सिंह नायक, दरियाई सिंह, पृथ्वी सिंह झाझड़िया, मास्टर करतार सिंह, भागीरथ जांगिड़, कर्नल भरत सिंह, अमर सिंह चाहर, शिक्षाविद रामदेव शर्मा, कुरड़ाराम तोगड़ा, नाहरसिंह मेघवाल, पंच सुल्तान मेघवाल, पंच श्यामा जांगिड़, रामप्रताप सुबेदार, मनोज शर्मा, रणबीर, बबलेश एवं सुभाष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुयें।