Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उदयपुरवाटी में सरकारी महाविद्यालय की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

विकास कनवा 
उदयपुरवाटी -कस्बे में घूम चक्कर नांगल नदी पर स्थित गोस्वामी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुरवाटी के द्वारा राजकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई प्रदीप सैनी के नेतृत्व में गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई प्रदीप सैनी ने बताया की आज हमारे छात्र हितों की बलि चढ़ाई जा रही है आज हमारे छोटे भाई बहन के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। पिछले 5 साल पहले उदयपुरवाटी के लिए पास हुए महाविद्यालय को गुढ़ागौड़जी ले जा कर रख दिया गया जिसमें उदयपुरवाटी विधानसभा के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत  करने वालों में आनंद सैनी ,तेजस छीपा, रोहित सिरोलिया ,अरूण जांगिड,़ आशीष सैनी, राघव दाधीच ,गौरव दाधीच, दिनेश सैनी, राजेन्द्र सैनी ,मुकेश सैनी, दीपिका सैनी, फूलचंद गुर्जर शैतान सिंह गजेंद्र सिंह शेखावत गोपाल वर्मा विकास वर्मा रोहिता सैनी सुमित्रा अनिता बबीता अलका सैनी माया सैनी कल्पना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे