Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आए डूंडलोद,ली कार्यकर्ताओं की बैठक

खबर - विकास कनवा 
सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए कार्यकर्ता- बघेल
इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया साफा ओंढाकर अभिनंदन
डूंडलोद- राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री ) जगमेाहन सिंह बघेल शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंडलोद आए। इस दौरान उन्होने क्षेत्र के  युवा  नेता व जनसेवक गिरधारी लाल इंदौरिया के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पहले गुढ़ागौड़जी में पशुपालन विभाग की ओर से कैंप लगाकर जानकारियां दी विधायक शुभकरण चौधरी भी मौजूद रहे इस मौके पर जनसेवक इंदौरिया के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने ठेठ शेखावाटी अंदाज में  बघेल को राजस्थानी साफा ओढाकर और पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। अभिनंदन कार्यक्रम से अभिभूत राज्यमंत्री बघेल ने इंदौरिया की ओर से क्षेत्रभर में अनवरत रूप से जारी जनसेवा के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हे सच्चा जनसेवक बताया। उन्होने कहा कि इसी  की  बदौलत इंदौरिया क्षेत्र के आमजन के दिलोदिमाग में छाए हुए है और आमजन की सेवा के कार्यो को आगे भी जारी रखने की बात कही।   इस दौरान उन्होने राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र  करते हुए  कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तक अंतिम सिरे पर व्यक्ति को भी योजनाओं से लाभांवित करने का आह्वान किया। उन्होने बताया कि किसानों  व पशुपालकों के प्रति सरकार कृत संकल्पित है।  इसके लिए झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी में शीघ्र ही सरकार की ओर से पशुपालक सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर  भाजपा नेत्री अरूणा, डूंडलोद सरपंच राधेश्याम सैनी,मक्खन लाल जांगिड़, गोकुल चंद तोलासरियां, हाकिम व्यापारी, अकबर हुसैन, ईकबाल अली, उमाशंकर शर्मा, महेश चन्द्र भादूपोता, भीमसिंह बडग़ुर्जर, हरफूल सिंह पूनिया, महेश जोशी, श्रवण सिंह, प्रमोद पचलंगिया, राजसिंह पूनियां, रामचन्द्र भास्कर, सुभाष चन्द्र समेत क्षेत्रभर के कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद राज्यमंत्री बघेल ने इंदौरिया के साथ  नवलगढ़ के नगर सेठ रामसा पीर के दरबार में भी धोक लगाई ।