Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जुमलेबाजों को नहीं, गले लगाने वालों को चाहती है जनता : डॉ. राजकुमार शर्मा

खबर - विकास कनवा 
बड़वासी में विधायक डाॅ. शर्मा ने किया प्रो कबड्डी लीग का शुभारंभ
विधायक को घोड़ी पर बिठाया, डीजे पर थिरके युवा
नवलगढ़:- क्षेत्र के बड़वासी में रात्रिकालीन प्रो कबड्डी लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने किया। शानदार आतिशबाजी व धूमधड़ाकों के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता पूर्व प्रधान विंग कमांडर एसएन सूरा ने की। इससे पहले बड़वासी पहुंचने पर विधायक शर्मा का भव्य स्वागत हुआ। विधायक डाॅ. शर्मा को घोड़ी पर बिठाकर जुलूस निकाला गया। युवा कार्यकर्त्ता डीजे पर नाचते-गाते हुए विधायक को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। अध्यक्षता पूर्व प्रधान विंग कमांडर एसएन सूरा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद् सदस्य दिनेश सुण्डा, उपप्रधान पति महावीरसिंह ढाका, निवाई सरपंच रोहिताश, पूर्व सरपंच विजेंद्र दूत थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी देश विश्व में सिरमौर बनकर उभरा है। सही दिशा मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी स्तरीय प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही विधायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नवलगढ़ क्षेत्र के माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों ने असफल प्रयास किए। लेकिन जनता के विश्वास तथा मनोबल के सामने किसी की एक नहीं चली। क्षेत्र की 36 कौम की जनता किसी जुमलेबाज और भड़काऊ लोगों के झांसे में कभी नहीं आएगी। विधायक डाॅ. शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने विशेष रूप से नवलगढ़ सहित पूरे जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया है। ये सरकार क्षेत्र की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाने का प्रयास करती रही है। जिले की जिन बहू-बेटियों को पिछली सरकार में घर लेकर आए, इस सरकार ने उन्हें सैकड़ों किलोमीटर दूर सीमावर्ती जिलों में लगाकर जनता को आघात पहुंचाया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि तेरह महीने बाद फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही विकास के वही गाजे-बाजे शुरू हो जाएंगे। आयोजक मनीष मीणा, वकील अली, असलम अली, ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपसरपंच पूर्णमल मेव, विजेंद्र सीगड़, कन्हैयालाल वाल्मीकि, मनीष, गिरीश कुमार, नवीन शर्मा, हमीद कुरैशी, इमरान अली, सुरेश पीटीआई, सुवालाल राणा, हरपाल दूत, मोहर सिंह दूत सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे।