Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जीत-हार नहीं, खेल की भावना अहम होती है : डाॅ. राजकुमार शर्मा

अकबर मंसूरी 
घोड़ीवारा खुर्द में शेखावाटी क्रिकेट कप का समापन
मुकुंदगढ़:- निकटवर्ती ग्राम घोड़ीवारा में शेखावाटी क्रिकेट कप का समापन समारोहपूर्वक हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को आधुनिकता की चकाचौंध में भ्रमित नहीं होना चाहिए। संस्कारों के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। खेल में एक टीम की जीत तो एक टीम की हार निश्चित होती है। लेकिन खिलाड़ियों को खेल में एकता की भावना आपस में कायम रखनी चाहिए। अध्यक्षता पालिलाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजू जाखल, पार्षद दिलीप मीणा, आदित्य नारायण सुरोलिया थे। फाइनल मैच खत्री क्रिकेट क्लब मुकुंदगढ़ व शेखावाटी क्रिकेट क्लब घोड़ीवारा के बीच खेला गया, जिसमें खत्री क्रिकेट क्लब ने खिताब अपने नाम किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की। इस मौके पर नंदलाल मोरवाल, प्रदीपसिंह शेखावत, शौकत अली चोबदार, विद्याधर गरवा, जाकिर हुसैन, गोवर्धन गरवा, निजामुद्दीन खां, नगेंद्रसिंह, दयाशंकर पोरवाल, अमित जांगिड़, योगेश मूण्ड आदि मौजूद थे।