अकबर मंसूरी
नवलगढ़ । सर्दी ने शेखावाटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। रात का तापमान कम हो जाने से लोगों को अब सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया। सुबह की गुनगुनी धूप अब लोगों को कुछ सुहानी लगनी लगी है। लोग रजाई गद्दे भरवाने के लिए दुकानों पर जाने लगे है। कुछ भीड़ जरूर कम है लेकिन सर्दी का जाब्ता तो करना है। रात का तापमान कम हो गया है . जानकारों की माने तो अब तक दीवाली से पहले आ जाने वाली सर्दी भी जलवायु के आगे शर्मा गई और दीपोत्सव के बाद हलकी ठण्ड लगने लगी है । दिन के तापमान में जयादा कमी नहीं आयी है , इस कारण दिन में चटख धूप के कारण सर्दी का अहसास कम ही हो पाता है, लेकिन सूरज ढलते ही ठण्ड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। शहर में रात को पंखा चला कर सोए अधिकांश लोगों को सर्दी लगने के कारण चद्दर ओढ़नी पड़ती ।
