विकास कनवा
उदयपुरवाटी - कस्बे के निकटवर्ती गांव रामपुरा में दम के रोगी को एक्सपायर दवाई देने का
मामला आया सामने जी हां रामपुरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का
इलाज कम, उनकी जान से खिलवाड़ ज्यादा किया जा रहा है। ऐसा ही मामला सीकर के
एस. के अस्पतालों में सामने आया था जब एक युवक को डिस्पेंसरी से खराब दवा
दे दी गई थी और जान गवानी पड़ी। जी हां ऐसा ही मामला सामने आते ही समय रहते
हुए पीड़ित दवाई लेने से सांस की तकलीफ ज्यादा होने लगी तो पीड़ित के
आसपास के लोगों को दिखाया तो दवाइयां एक्सपायर डेट निकली। गुस्साए ग्रामीणों ने
और स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लगा कर कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन किया
सूचना मिलने के बाद नवलगढ़ बीसीएमएचओ रामचंद्र व पुलिस जाप्ता के साथ मौके
पर पहुंचे ग्रामीणों से समझाइश कर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ कर्मियों
को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार Bcmho ने बताया
कि उप स्वास्थ्य केंद्र नियमित नहीं खुलने का मामला एवं दमा के रोगी को
गलत दवाई दी गई है। बीसीएमएचओ ने सीएमएचओ के आदेश पर दोनों कर्मियों को
हटा दिया गया है
