विकास कनवा
राजस्थान - प्रदेश के झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी विधानसभा के पंचायत समिति सदस्य वाड नंबर 24 के उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को हुए मतदान के बाद पंचायत समिति मे विधानसभा सीटों के दोनो प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया था। उसके बाद पंचायत समिति मे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए।उदयपुरवाटी पुलिस थाने से चार,पांच
पुलिसकर्मियों को अलग अलग सीपट मे लगाया गया है। इस बल के जवानों का 24
घंटे कड़ा पहरा लगा रहे है। ईवीएम को 25 सितंबर को मतगणना के लिए निकाला
जाएगा। इस अवधि तक प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के साथ आम नागरिकों को
भी हार-जीत के परिणाम का इंतजार रहेगा।
