सूरजगढ़- कस्बे मे स्थित गांधी कृषि फार्म कुम्हारों का बास(सूरजगढ ) में
राष्ट्रीय मेघवाल समाज महापंचायत के तत्वावधान में मेघवाल समाज की मीटिंग
का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामनिवास भूरिया ने की तथा मंच का
संचालन रामस्वरूप आसलवासिया ने किया । मीटिंग में उदयपुरवाटी में पत्रकार
विकास कनवा के साथ हुई जातिगत अभद्रता की निंदा की गई और जिलाध्यक्ष
धर्मपाल गांधी ने कहा कि दलित समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दलित समाज के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी व अधिकारीयों के साथ
होने वाले अत्याचार व भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में
धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सुरेश
चितौसा, हवासिहं चौहान, पवन मेघवाल, गजानंद कटारिया, भीष्मदेव आर्य,
एडवोकेट हजारी लाल सुनियां, ओमप्रकाश सेवदा, सुभाषचंद्र माहिच, पूर्व
चेयरमैन होशियार सिंह, हरेश पंवार, संजीव सिंघल, सीताराम पंवार आदि वक्ताओं
ने सभा को संबोधित किया और कहा कि अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति में
योग्य व्यक्तियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है
और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का अभी तक बीपीएल सूची में
नाम शामिल नहीं किया गया है। पूर्व मैट्रिक कक्षा 9/10 के छात्र - छात्राओं
को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण रोष प्रकट किया गया। इस संबंध में जिला
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में सामाजिक एकता पर
विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर तेजाराम गर्वा, फूलचंद, आत्माराम, सत्यवीर
सिंह, राम नरेश, राकेश नारनोलिया, रोहिताश्व सुनियां, विकास, विशम्बर,
रवि, सतीश, बनवारी लाल करटीवाल, चिराग मेघवाल, सुभाष गोरा, राजेंद्र कुमार,
महेंद्र सिंह बरवङ, निहालसिंह महरिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
पूर्व सरपंच लीलाराम ने सभी को धन्यवाद दिया व आभार प्रकट किया।
